नगर निगम पंचकूला की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय योजना (आईएचएलएल स्कीम) के तहत शौचालय बनवाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह जानकारी निगम के आयुक्त जगदीप ढांडा ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत वहीं लोग आवेदन कर करते हैं, जो नगर निगम की सीमा में रह रहे हैं तथा उनके घर शौचालय की सुविधा न हो। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति नगर निगम कार्यालय में अपना आवेदन पत्र जमा करवा सकता है।