फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय खाय के साथ छठ पर्व शुरू

Wed, 06 Nov 2013 07:05 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य उपासना का महापर्व छठ बुधवार से शुरू हो रहा है। बुधवार को नहाय खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


नहाय खाय के तहत व्रती सुबह उठ कर स्नान और पूजा करेंगे। इस दिन चने की दाल, लौकी की सब्जी और चावल बनते हैं। भगवान को भोग लगता है और इसके बाद व्रती उसे ग्रहण करते हैं।

वीरवार को खरना के बाद शुक्रवार को डूबते सूर्य और शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा। खरना के तहत शाम को चावल और गुड़ की खीर का प्रसाद बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 की लेक को सजाने का काम शुरू
 
छठ पूजा के लिए सेक्टर-42 की न्यू लेक को आकर्षक ढंग से सजाने का काम शुरू हो गया है। न्यू लेक पर बने घाट के चारों ओर रोशनी का इंतजाम किया जा रहा है।

साथ ही पार्किंग का भी प्रबंध किया जा रहा है। आठ और नौ नवंबर को लेक पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

मैरिज ब्यूरो स्टाल लगाएंगे
छठ की तैयारियों के लिए पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन कई सब कमेटियां बनाई गई हैं ताकि व्रतियों को कोई परेशानी न हो।

पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव पीएन शाही ने बताया कि 8 नवंबर को ढलते सूर्य और 9 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा।

छठ के घाट पर एसोसिएशन की ओर से मैरिज ब्यूरो स्टाल भी लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दिन सुबह ही सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक के पानी का गंगाजल से अभिषेक कर इसे शुद्ध किया जाएगा।

उधर छठ पूजा के लिए गांवों और कालोनियों में कृत्रिम सरोवर बनाने की तैयारी हो रही है।

हर साल राम दरबार, हल्लोमाजरा, कालोनी नंबर पांच, विकास नगर, मौलीजागरां सहित शहर के अधिकतर गांवों में छठ पूजा के कार्यक्रम होते हैं और कृत्रिम सरोवर बनाए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें