पंजाब में कोरोना संक्रमण से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। बुधवार को राज्य में कोरोना से 12 लोगों की मौत हो गई। संक्रमण के 778 नए मामले सामने आए हैं। सूबे में अब तक संक्रमण से 5872 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 184310 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पंजाब में 5069381 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 184310 दर्ज की गई है। 172845 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 99 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। हालत गंभीर होने पर 14 लोगों को वेंटिलेटर पर रखा है।
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना पहले स्थान पर है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 1031 लोगों की मौत हो चुकी है। जालंधर में 711 और पटियाला में 517 लोग दम तोड़ चुके हैं। बुधवार को होशियारपुर में एक, जालंधर में चार, कपूरथला में एक, लुधियाना में एक, एसबीएस नगर में पांच मरीजों की मौत हो गई।
नवांशहर में सबसे ज्यादा 108 मरीज मिले
बुधवार को संक्रमण के कुल केसों में नवांशहर के सबसे ज्यादा 108 केस हैं। जालंधर में 96, पटियाला में 80, लुधियाना में 72, अमृतसर में 62, गुरदासपुर में 61, कपूरथला में 63 पॉजिटिव मिले हैं।
मोहाली में 67 कोरोना संक्रमित मिले
मोहाली में बुधवार को 67 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 21 लोग ठीक भी हुए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है। डीसी ने लोगों को नसीहत दी है कि कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करें। घर से निकलते समय मास्क पहनना न भूलें और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। जानकारी के मुताबिक बुधवार को डेराबस्सी में तीन, ढकोली में पांच, खरड़ में पांच, कुराली में दो और मोहाली में 52 लोग संक्रमित हुए हैं। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के 20490 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 19393 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 386 लोगों की मौत हुई है।