फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : पंजाब में 24 घंटे में 43 की मौत, सक्रिय मामले 21 हजार पार, 2700 नए पॉजिटिव मिले

Thu, 25 Mar 2021 10:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में गुरुवार को कोरोना ने 43 संक्रमितों की जान ले ली। इसके अलावा 2700 नए मामले सामने आए हैं। चिंताजनक बात यह है कि यह इस साल एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सूबे में सक्रिय मामलों की संख्या भी 21405 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक पंजाब में 57,44,842 लोगों के नमूने लिए गए हैं। इनमें 2,22,937 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


1,95,015 लोग ठीक हो चुके हैं। 296 संक्रमितों को सांस लेने में दिक्कत होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 25 लोगों की हालत गंभीर है और वे वेंटिलेटर पर हैं। 

अब तक 6517 लोगों की मौत 
पंजाब में अब तक 6517 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से गुरुवार को अमृतसर में 2, फिरोजपुर में 1, गुरदासपुर में 1, होशियारपुर में 6, जालंधर में 11, लुधियाना में 7, मोहाली में 2, पटियाला में 2, संगरूर में 1, नवांशहर में 8, तरनतारन में 2 मरीजों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें