फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : पंजाब में नौ दिन में गंभीर संक्रमितों की संख्या 50 फीसदी बढ़ी, अब तक 7672 मरीजों की मौत

Thu, 15 Apr 2021 03:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

देश के साथ पंजाब में भी तेजी से संक्रमण पांव पसार रहा है। यहां संक्रमण के रिकॉर्ड 3500 से अधिक केस एक दिन में आ चुके हैं। हालांकि मौतों के मामलों में कुछ कमी आई है। एक्टिव केसों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इस समय एक्टिव केसों की संख्या राज्य के 22 जिलों में बढ़कर 28000 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में संक्रमण से हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। हाल यह हैं कि अप्रैल में ही पिछले नौ दिनों में अस्पतालों में गंभीर हालत में भर्ती संक्रमितों की संख्या में 50 प्रतिशत तक इजाफा हो गया है। इसी माह की नौ तारीख को अस्पतालों में 26 गंभीर मरीजों को भर्ती कराया गया था। अब इस संख्या में 50 फीसदी की वृद्धि हो गई है।

विज्ञापन


देश के साथ पंजाब में भी तेजी से संक्रमण पांव पसार रहा है। यहां संक्रमण के रिकॉर्ड 3500 से अधिक केस एक दिन में आ चुके हैं। हालांकि मौतों के मामलों में कुछ कमी आई है। एक्टिव केसों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इस समय एक्टिव केसों की संख्या राज्य के 22 जिलों में बढ़कर 28000 के पार पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार की बड़ी घोषणा : पांचवी-आठवीं और 10वीं के सभी विद्यार्थी बिना परीक्षा अगली कक्षा में होंगे प्रमोट
विज्ञापन


कोरोना से 63 की मौत, 3329 नए मामले
पंजाब में संक्रमण से बुधवार को 63 लोगों की मौत हुई। 3329 नए मामले भी सामने आए हैं। 51 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है। राज्य में अब तक 7672 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को अमृतसर में 11,  बठिंडा में 3, फाजिल्का में 4, गुरदासपुर में 2, होशियारपुर में 4, जालंधर में 7, कपूरथला में 3, लुधियाना में 6, मोगा में 2, मोहाली में 3, पठानकोट में 2, पटियाला में 6, संगरूर में 2, नवांशहर में 3 और तरनतारन में 2, फिरोजपुर, मुक्तसर, बरनाला में 1-1 संक्रमित की मौत हो गई। 
विज्ञापन


राज्य में अब तक 282505 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 246583 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 28250 पर पहुंच गई है। 374 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 

यह भी पढ़ें- कैमरे में कैद घटना : हरियाणा में घर लौट रही बुजुर्ग महिला पर सांड ने बोला हमला, पटक कर ले ली जान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें