जिला बार काउंसिल के अतिरिक्त सचिव ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की आकस्मिक बैठक मंगलवार देर शाम 7 बजे आयोजित की गई, जिसमें बार काउंसिल के प्रतिष्ठित सदस्य भूपिंदर सिंह राठौर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इसलिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि बुधवार को सभी जिला कोर्ट में नो-वर्किंग डे रहेगा। उन्होंने बताया कि भूपिंदर सिंह राठौर सबसे वरिष्ठ सदस्य के तौर पर 1997 से लगातार चुने गए और प्रतिष्ठित पदों पर रहे, जिसमें बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य (1997-2003, 201-2013) और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष (2001-2002) और तीन बार डीबीए, करनाल के अध्यक्ष के रूप में कार्य करना शामिल है।