फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी आज पंजाब में, सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा

Tue, 18 Oct 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
पांच हजार मुलाजिमों के कंधे पर मोदी की सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमएसएमई के राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मेलन में शामिल होने के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एसपीजी, एनएसजी और पंजाब पुलिस के करीब पांच हजार मुलाजिम तैनात रहेंगे। एसपीजी और एनएसजी के कमांडो समारोह के अंदर और हेलीपैड पर तैनात रहेंगे, जबकि पंजाब पुलिस के विशेष कमांडो को टेंट के चारों तरफ हथियारों से लैस होकर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के मुलाजिम पीएयू में तैनात रहेंगे। मंगलवार को यूनिवर्सिटी पूरी तरह से बंद रहेगी। मोदी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी पीएयू में बने हॉस्टल और घरों की छतों पर भी तैनात रहेंगे। पीएयू में परीक्षाएं तो पहले से ही रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा पीएयू के अंदर रहने वाले लोगों और हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स के भी समारोह के दौरान बाहर निकलने पर रोक है। सैर करने वाले लोगों पर भी रोक रहेगी। 
विज्ञापन

जब तक मोदी शहर में होंगे, फिरोजपुर रोड बंद रहेगी

पांच हजार मुलाजिमों के कंधे पर मोदी की सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पीएम मोदी के महानगर में दाखिल होने से समारोह में शामिल रहने और बाद में वापस जाने तक फिरोजपुर रोड के कुछ हिस्से पूर्ण रुप से बंद रहेंगे। इसके लिए जिला पुलिस की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट प्लान तैयार कर लिया गया है।

डीसीपी ध्रुमण निंबले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर जिस समय लैंड करेगा उससे कुछ समय पहले और उनके पीएयू में हाजिर रहने और जाने तक सुरक्षा के लिहाज से फिरोजपुर रोड को बंद रखा जाएगा। कुछ लोग पीएयू के गेट नंबर चार और गेट नंबर दो का इस्तेमाल करते है, उन्हें भी वहां से नहीं जाने दिया जाएगा। 

एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ डॉग स्कवायड की टीम और बम निरोधक दस्ते के मुलाजिम थे। इस दौरान पुलिस ने सभी दुकानों और बूथों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने यात्रियों के सामान की भी जांच की। एडीसीपी बलकार सिंह ने कहा कि पुलिस ने शहर में नाकाबंदी की हुई है। हर वाहन को अच्छे से चेक करने के बाद ही महानगर में दाखिल होने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने रेलवे स्टेशन और उसके आस-पास इलाकों को भी चेक किया है। एडीसीपी बलकार ने कहा कि शापिंग मॉल्स और सिनेमा घरों की भी चेकिंग करवाई गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें