आज से धूप के दर्शन मुश्किल हो सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को कोहरा छाने की उम्मीद है।
सुबह और रात के वक्त कोहरा काफी अधिक होगा। इसकी करीब 200 मीटर की विजिबिलटी होगी। आठ जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे।
नौ व दस को बूंदाबांदी के आसार हैं। सोमवार को न्यूनतम पारा चार डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। आठ के बाद मौसम परिवर्तन होगा।