फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धूमधाम से निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, ये है रूट

Wed, 06 Jul 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-31 के जगन्नाथ मंदिर से बुधवार को रथयात्रा निकाली जाएगी। पंजाब और हरियाणा के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन


उत्कल सांस्कृतिक संघ के संयुक्त सचिव बी पात्रा ने बताया कि मान्यता के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। उसके बाद वह मौसी के घर चले जाएंगे। 14 जुलाई को बहुड़ा यात्रा होगी। उस यात्रा में भगवान मौसी के घर से मंदिर में लौटेंगे। रथयात्रा के बाद नौ दिन तक मंदिर में धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

रथयात्रा का रूट
सेक्टर-31 के श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर यह रथयात्रा सेक्टर-29, 30, 20, 21, 34, 33, 44, 45, सेक्टर-45, 46 और सेक्टर-47 होते हुए सेक्टर-31 स्थित मंदिर में पूरी हो जाएगी। रथयात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें