फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज 500 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले का आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह (एसएमएचएस) सरकारी कॉलेज में अंडरग्रेजुएट कोर्सों की कक्षाएं शुरू हो चुकी है। वहीं, कॉलेज में अभी भी अंडर ग्रेजुएट कोर्स में ऑफलाइन माध्यम से बच्चों के दाखिले हो रहे हैं। 500 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले का आज आखिरी दिन है। कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट के 20 अलग-अलग कोर्स हैं जिनमें दाखिला लेकर बच्चे अपना भविष्य संवार सकते हैं। वहीं, कॉलेज में बीए और बीसीए में सीटें फुल हो गई हैं लेकिन प्रशासन ने इन कोर्सों में 10 प्रतिशत सीटें बढ़ा दी हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को कॉलेज में दाखिला मिल सके। इसके बाद एक सितंबर से बच्चों को दाखिले के लिए 1000 रुपये लेट फीस के लिए देने होंगे। पोस्ट ग्रेजुएट के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख 16 अगस्त थी। वहीं, पोस्टग्रेजुएट कोर्स में बच्चों की तरफ से पंजीकरण कम ही करवाया गया क्योंकि पटियाला यूनिवर्सिटी की तरफ से अंडर ग्रेजुएट कोर्स के नतीजे लेट घोषित किए गए थे। इसके बाद से विद्यार्थियों की मांग है कि पोस्ट ग्रेजुएट के दाखिले के लिए अभी लेट फीस न ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें