जीरकपुर। 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान संजय मुजाल निवासी डिवाइन अपार्टमेंट बलटाना के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अधीन केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जीरकपुर में अपनी बुआ के पास रहती है। एक महीने पहले वह वीआईपी रोड पर मार्केट में किसी काम के लिए गई थी। जहां पर संजय ने उसे अपना नंबर लिखकर दे दिया। इसके कुछ दिन बाद उनकी फोन पर बात होनी शुरू हो गई। 27 अगस्त को करीब चार बजे संजय मुजाल ने किसी के जन्मदिन पर चलने को कहा। शाम करीब छह बजे वह गाड़ी में उसे एक फ्लैट में ले गया जहां पहले से एक व्यक्ति मौजूद था। वहां जाकर उसने संबंध बनाने को कहा। जब उसने मना किया तो जबरदस्ती उठाकर एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को उसकी बुआ व फूफा ने इलाज के लिए सीएचसी ढकोली में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद