फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज फिर महामुकाबला... मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान के रणबाकुरों से भिड़ेंगे पंजाब के शेर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के शेर शनिवार को राजस्थान के रणबाकुरों से भिड़ेंगे। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का अगला मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। आईपीएल के वर्तमान सीजन के प्वाइंट टेबल पर नजर दौड़ाएं तो पंजाब किंग्स पांच में से दो मैच जीतकर आठवें और राजस्थान रॉयल्स पांच मैचों में से सिर्फ एक मुकाबला हारकर पहले पायदान पर है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 26 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से 11 पंजाब किंग्स और 15 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं। राजस्थान रायल्स के खिलाफ पंजाब का उच्चतम स्कोर 223 है जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का उच्चतम स्कोर 226 है। दोनों के बीच पिछले 5 मैचों में पंजाब किंग्स ने दो में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों का आखिरी मुकाबला 2023 में हुआ था। तब राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। देवदत्त पडिक्कल प्लेयर ऑफ दे मैच रहे थे।
विज्ञापन


नया स्टेडियम तीसरे मुकाबले के लिए तैयार
मुल्लांपुर का महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अपने तीसरे मैच की मेजबानी के लिए तैयार है। यहां पर हाई स्कोरिंग मैच हो रहे हैं। अभी स्टेडियम नया है और पिच भी, इसलिए बल्लेबाजों के बैट पर गेंद सही बाउंस के साथ आ रही है। इसके साथ ही तेज गेंदबाजों को यहां हल्की सी मदद मिल रही है। यानी जब मैच का आगाज होगा तो शुरू के कुछ ओवर्स में पेसर्स असर डाल सकते हैं, लेकिन अगर उस वक्त को संभाल कर निकाल लिया गया तो फिर रन बनाने से रोकना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।


संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स : सैम कुरेन, हर्षल पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सिकंदर रजा, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स : ध्रुव जुरेल, जोश बटलर, यशस्वी जायसवाल, ट्रेंट बोल्ट, रविचंद्रन अश्विन, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, अवेश खान, युजवेंद्र चहल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें