पंजाब के दौरे के दौरान लुधियाना में अरविंद केजरीवाल
- फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने विरोधियों से लीड लेते हुए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी फाइनल कर दी। बुधवार देर शाम नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी गई।
इससे पहले पंजाब की कैंपेन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी नामों को शॉर्ट लिस्ट कर चुकी थीं। बुधवार को हुई पीएसी की मीटिंग में पंजाब से दोनों सांसद भगवंत मान और साधू सिंह शामिल हुए। हालांकि सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी भी दिल्ली में ही थे। लेकिन वह पीएसी के सदस्य नहीं हैं, इसलिए मीटिंग में मौजूद नहीं थे।