फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हो सकता है 'आप' के 30 उम्मीदवारों का एलान

Thu, 06 Oct 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के दौरे के दौरान लुधियाना में अरविंद केजरीवाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने विरोधियों से लीड लेते हुए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी फाइनल कर दी। बुधवार देर शाम नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन


इससे पहले पंजाब की कैंपेन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी नामों को शॉर्ट लिस्ट कर चुकी थीं। बुधवार को हुई पीएसी की मीटिंग में पंजाब से दोनों सांसद भगवंत मान और साधू सिंह शामिल हुए। हालांकि सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी भी दिल्ली में ही थे। लेकिन वह पीएसी के सदस्य नहीं हैं, इसलिए मीटिंग में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

तीसरी लिस्ट में माझा और दोआबा के ज्यादातर कैंडिडेट

लुधियाना में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : File Photo
सूत्रों के मुताबिक जिन नामों पर मुहर लगी है उनमें ज्यादातर माझा और दोआबा क्षेत्रों के हैं। पार्टी एक-दो दिनों में पंजाब में इनका औपचारिक एलान करेगी। गौरतलब है कि आप ने सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। अब तक पार्टी 32 उम्मीदवारों की दो लिस्टें जारी कर चुकी है। 

यहां गौरतलब है कि पहली लिस्ट के बाद ही पार्टी में विवाद भी खड़ा हो गया था। तत्कालीन सूबा कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कुछ कैंडिडेट पर एतराज जताया था। वह तल्खी बाद में बढ़ती गई। उसके बाद उन्होंने खुल कर पार्टी के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी थी। इसी बीच छोटेपुर का स्टिंग ऑपरेशन सामने आया। जिसके बाद छोटेपुर ने आप को अलविदा कह दिया था। हाल ही में उन्होंने अपना पंजाब पार्टी का गठन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें