फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉयन सफारी के राजा से मिलने को पहुंचें छतबीड़ जू

Tue, 22 Jul 2014 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घने और लंबे-लंबे बाल से झलकता तर्जुबा... नाम रॉकी... उम्र 22 साल... यह है छतबीड़ जू का राजा। उम्र बेशक ढल गई है, पर इस बब्बर शेर का अंदाज नहीं बदला। बीस साल पहले छतबीड़ में आया था तो एंग्रीयंग एनीमल था और अब भी नंबर वन के पायदान पर है।
विज्ञापन


अभय... हैली की मजाल क्या कि उनके सामने से सर उठाकर गुजर जाएं। छत गांव के रहने वालों को तो अक्सर रात बिरात उनकी दहाड़ सुनाई पड़ जाती है। अब अभय और हैली के बच्चे हुए तो राकी थोड़ा खुश है।

छतबीड़ के एक अधिकारी ने बताया राकी के लिए रोजाना दस किलो मांस परोसा जाता है। उसकी उम्र बढ़ने के बावजूद उसकी ऊर्जा कम नहीं हुई। खूब खाता है और मस्त रहता है। छतबीड़ के इस बबर शेर ने कुछ समय तक लॉयन सफारी को अकेले संभाला था।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर शेरों की उम्र पंद्रह से बीस वर्ष के बीच होती है, लेकिन रॉकी की उम्र ज्यादा होने की वजह है, उसका आत्मविश्वास। वह लॉयन सफारी का राजा है।
विज्ञापन


दो माह में होगी लॉयन सफारी में रौनक
लॉयन सफारी के विजिटर्स आने वाले दो महीने में लॉयन सफारी में पूरा एंज्वाय कर सकेंगे। यहां हैली और अभय के चार शावकों को दो माह बाद छोड़ दिया जाएगा।

छतबीड़ जू के एक अधिकारी ने बताया अभी हैली के पास कोई नहीं जा रहा है। उसको जू अथॉरिटी ने भीतर ही रखा है। हैली के चारो बच्चे मां का दूध ही पी रहे हैं।

इन सभी बच्चों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर है। अभी तक इन बच्चो में कितने नर हैं कितने मादा इसका पता नहीं चल सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें