रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से डीएल और आरसी के लिए अब ऑनलाइन टोकन सिस्टम शुरू करने की योजना बनाई गई है। अब लोगों को लाइन में लगकर टोकन नहीं लेना पडे़गा। यह सिस्टम मार्च से शुरू होगा।
आरएलए की ओर से हर दिन आरसी और डीएल बनवाने के लिए 500 लोग फाइल जमा कराने आते हैं। आरसी और डीएल के डॉक्यूमेंट आप जिस दिन जमा करना चाहते हैं उस तारीख में अपनी सुविधा के अनुरूप समय डालकर (सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच का ) एडवांस टोकन ले सकते हैं।
इससे लोगों को लाइन में नहीं लगना पडे़गा। अभी आरएलए में मैनुअल सिस्टम से टोकन लेना पड़ता है। इस कारण लोगों को टोकन लेने के बाद 3 से पांच घंटे तक बैठना पड़ता है। आरएलए राकेश पोपली ने बताया कि इसके लिए प्रपोजल बनाया गया। ऑनलाइन में फाइल कंप्लीट करने के बाद केवल लोगों को एक बार आना होगा। एक बार में लोग डीएल और आरसी के लिए अप्लाई कर सकेंगे।