फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: 11 लड़कियों का चरित्र जानने एसपी के पास पहुंचा युवक

Tue, 08 Dec 2015 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी करने से पहले 11 लड़कियों के नाम लेकर उनका चरित्र वेरिफिकेशन कराने को लेकर एक युवक को एसपी के पास जाना महंगा पड़ गया। एसपी ने आरोपी को मौके से ही स्त्री के अपमान के आरोप में गिरफ्तार करा दिया।
विज्ञापन


मामला, हरियाणा के करनाल शहर का है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी युवक बलकार सिंह के खिलाफ धारा 292, 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आरोपी युवक इतनी लड़कियों के बायोडाटा कहां से लेकर आया है और एक साथ इतनी लड़कियों का चरित्र वेरिफिकेशन करवाने के मकसद के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। संभवत: आरोपी  किसी मैट्रीमोनियल वेबसाइट या समाचारपत्र के मैट्रीमोनियल बॉक्स नंबर पर एप्लाई करके बायोडाटा लाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

11 लड़कियों का चरित्र वेरिफिकेशन करवाया जाए

सोमवार दोपहर को लघु सचिवालय में एसपी पंकज नैन लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान एक गांव का युवक बलकार सिंह ने एक पत्र लेकर प्रार्थना की कि इन 11 लड़कियों का चरित्र वेरिफिकेशन करवाया जाए।

इनमें से एक लड़की से उसे शादी करवानी है। एसपी ने पत्र देखकर हैरानी के साथ युवक की तरफ देखा। प्रार्थना पढ़ने के बाद एसपी ने बाहर से पुलिस कर्मियों को बुलाया।

एसपी ने निर्देश दिए कि युवक को साथ लेकर लड़कियों के बायोडाटा के अनुसार इसका वेरिफिकेशन करवाए। पुलिस कर्मी युवक बलकार सिंह को लेकर सीधे सिविल लाइन थाना में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन थाना के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि मंगलवार को युवक बलकार सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कोर्ट में प्राइवेट टाइपिस्ट है आरोपी युवक
सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी बलकार सिंह की उम्र 40 साल है और अभी तक कुंवारा है और कोर्ट में प्राइवेट टाइपिस्ट है। शादी से पहले लड़कियों का चाल चलन जानने के लिए युवक बाकायदा प्रार्थना पत्र लेकर एसपी आफिस पहुंच गया। हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें