फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में नशा और शराब तस्करों पर नजर रखने के लिए 93 एंट्री व एग्जिट पॉइंट पर लगाए नाके

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्य भर में ऑपरेशन सील चलाया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक एक ही समय पर 93 एंट्री व एग्जिट पॉइंट पर नाके लगाए गए।
विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 900 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को इन नाके पर तैनात किया गया था। 10 अंतरराज्यीय सरहदी जिलों में पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रूपनगर, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा में नाके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राज्य में दाखिल होने और बाहर जाने वाले 3180 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 367 वाहनों के चालान काटने के साथ-साथ सात वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राज्य में 505 स्थानों पर छापे मारे। इसके चलते राज्य में 98 एफआईआर दर्ज करके 127 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। नशा तस्करों के कब्जे में से 4.2 किलो हेरोइन, 3 किलो अफीम, 118 किलो भुक्की और 11,170 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें