फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता पाने के लिए विनम्रता के साथ जोखिम उठाना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) ने सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में रविवार को वर्ष 2021 में उत्तीर्ण छात्रों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व छात्र और दक्षिण एशिया के एयर बस इंडिया के प्रमुख सनी गुगलानी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए विनम्रता के साथ जोखिम उठाना जरूरी है। इस मौके पर छह टॉपरों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मास्टर्स ऑफ इंजीनियरिंग और बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग के 250 छात्र मौजूद रहे। विद्यार्थियों को डिग्री भी प्रदान की गई। यूआईईटी के निदेशक प्रो. जेके गोस्वामी मुख्य अतिथि डीन ऑफ इंस्ट्रक्शन रेनु विग और रजिस्ट्रार प्रो. वाईपी वर्मा सहित विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। प्रो. रेनु विग ने छात्रों को अपने कॅरिअर में आने वाली चुनौतियों से लड़ने के लिए मजबूत किया। प्रोफेसर वाईपी वर्मा ने छात्रों और शिक्षकों के बीच स्वस्थ संवाद पर जोर दिया। इस मौके पर पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार भी मौजूद रहे। प्रो. गोस्वामी ने पूर्व छात्रों के साथ पुनर्मिलन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छात्र संस्थान की संपत्ति हैं। पूर्व छात्र प्रकोष्ठ की संकाय प्रभारी प्रो. कल्पना दहिया ने पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच संबंधों को मजबूत करने पर बल दिया। इस मीट के लिए दुनिया भर से 200 से अधिक पूर्व छात्रों ने पंजीकरण कराया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें