फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छंटनी से बचने के लिए हुकटा ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में दो से 15 साल से कार्यरत 1443 अस्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों ने अपनी नौकरी बचाने के लिए शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा को ज्ञापन सौंपा है। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन, (हुकटा) के प्रदेश अध्यक्ष विजय मलिक ने सरकार से मांग की कि पहले से विश्वविद्यालयों में कार्यरत अस्थायी, अनुबंधित, पार्ट टाइम, विजिटिंग फैकल्टी आदि पदनामों पर कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियमित किया जाए और उसके बाद बचने वाले पदों पर नियमित भर्ती की जाए। मलिक ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों में नियमित असिस्टेंट प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की स्थायी भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए इस समय अनुबंध आधार पर कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों को भी रिक्तियों की संख्या में शामिल कर लिया है। ऐसे में पिछले 15 सालों से नौकरी कर रहे अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों की नौकरी खतरे में आ गए गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों को रिक्त न ट्रीट किया जाए यानि भरा हुआ माना जाए। उनके पदों को स्थायी नियुक्ति के लिए प्रस्तावित पदों से निकालने के बाद जो पद शेष बचें, उन्हीं पदों पर स्थायी या नियमित नियुक्तियां की जाएं तथा अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों से अन्याय न करते हुए उन्हें स्थायी भर्ती से पहले नियमित करने का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें