फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से तंग आकर निगला जहर

Mon, 18 Aug 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के भावना चौक पर रहने वाले एक युवक ने पत्नी पर शक के चलते संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगलकर जाने देने की कोशिश की। उसको गंभीरावस्था के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


उसने अपनी पत्नी व एक युवक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

थाना शहर के भावना चौक पर रहने वाले सुनील ने सोमवार दोपहर को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी लगी और उसको अस्पताल में दाखिल कराया।

डाक्टरों ने जांच के दौरान सुनील के शरीर में जहर का असर बताया और प्राथमिक उपचार कर पुलिस को सूचना दी। सुनील ने बताया कि उसने जहरीले पदार्थ की तीन गोलियां खाई हैं। परिजनों ने बताया कि सुनील चाऊमीन की रेहड़ी लगाता है और उसके पास एक लड़का भी है।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध हैं। उसने उसको कई समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। उससे तंग आकर सुनील ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

सुनील ने भी अपनी पत्नी और दूसरे व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार में सुनील की हालत में सुधार न होने पर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें