फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों का समय बदला, सुबह 8:20 बजे लगेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सर्दियों के आगमन की वजह से शहर के सरकारी स्कूलों का समय बदल गया है। यूटी शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए शीतकालीन समय सारिणी जारी की गई है। यह नए समय 31 मार्च 2025 तक लागू रहेंगे। सोमवार से स्कूल नई समय सारिणी के अनुसार खुलेंगे।
विज्ञापन

समय सारणी के अनुसार सिंगल शिफ्ट के स्कूलों के सभी कक्षाओं के लिए स्टाफ का समय सुबह 8:10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और विद्यार्थियों का समय सुबह 8:20 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक होगा। डबल शिफ्ट के स्कूलों में कक्षा 6वीं और ऊपर के कक्षाओं के लिए सुबह की शिफ्ट में स्टाफ का समय सुबह 7:50 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक और विद्यार्थियों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगा। वहीं, कक्षा एक से 5वीं तक शाम की शिफ्ट में स्टाफ का समय सुबह 10:50 बजे से शाम 5:10 बजे तक और विद्यार्थियों का समय दोपहर 12:45 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस आदेश को सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को अनुपालन के लिए भेजा गया है। यह नए समय 31 मार्च 2025 तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें