चंडीगढ़। किसी ने उद्योग में नाम कमाया तो किसी ने स्किल डेवलपमेंट में और किसी का फोकस एजुकेशन पर रहा। अपने-अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली ऐसी 35 महिला चेंजमेकर्स को द इंडस इंटरप्रेन्योर्स द्वारा सम्मानित किया गया।
चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद एक निजी होटल में इन महिलाओं को चंडीगढ़ की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त अल्बा स्मेरिग्लियो ने सम्मानित किया। इस मौके पर टाई के अध्यक्ष पुनीत वर्मा और टाई वूमेन चंडीगढ़ की अध्यक्ष पूजा नायर मौजूद रहीं। पूजा नायर ने कहा कि प्रगति एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि साहस, दृढ़ता और उपलब्धियों का उत्सव है।
इसमें कई प्रेरक मुख्य वक्तव्य और विशेष संवाद सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान यामिनी जैन ने अपने विचार साझा किए। इस मौके पर डॉ. मधु चितकारा ने शैक्षणिक संस्थान के निर्माण और नेतृत्व की अपनी यात्रा साझा की। इसमें नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और महिला उद्यमियों के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।
इस मौके पर पीजीआईएमईआर के किडनी प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष शर्मा तथा क्लाउडनाइन हॉस्पिटल्स की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा शर्मा ने भाग लिया। इस सम्मेलन में हरियाणा सरकार के उद्योग विभाग के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नितिन बंसल, टाई चंडीगढ़ के अध्यक्ष पुनीत वर्मा तथा चंडीगढ़ की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त अल्बा स्मेरिग्लियो ने भी मुख्य संबोधन दिए।
इस मौके पर आर्शिया डे, अन्नू पसरीचा, अनु आर्या, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. दपिंदर बख्शी, डॉ. जसलोवलीन, डॉ. मधु चितकारा, डॉ. मोनिका अग्रवाल और डॉ. सीमा शर्मा शामिल रहीं। गरिमा गुलाटी, गुरप्रीत कौर, हीना कटारिया, जागृति पाहवा, जसलीन कौर, कमल सिसोदिया, कनिका राजदेव, कुलदीप कौर, मनराज ग्रेवाल शर्मा, मीना गर्ग, मोनिका बी. सूद, आराधना ओझा, नम्रता, नेहा मिगलानी, नितिका मिश्रा खुराना, निवेदिता तिवारी, ओजस्वी जोशी, ओजस्विनी सरस्वत, ऋतु कोचनार, साक्षी कट्याल, संगीता बी. जैन, शेफी गुप्ता, यामिनी जैन, सुरुचि गौर, डॉ. शिवाली ढींगरा और अंजलि तिवारी को उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।