फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-9 के काउबॉय रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ आबकारी एवं कराधान विभाग ने सेक्टर-9 के काउबॉय रेस्टोरेंट में छापा मारकर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। यह कार्रवाई आबकारी एवं कराधान आयुक्त निशांत यादव के निर्देशों पर की गई। विभाग को सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में बिना वैध लाइसेंस के शराब का भंडारण और परोसने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान अधिकारी भूपिंदर राणा और आबकारी निरीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान रेस्टोरेंट परिसर से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। अधिकारियों ने पाया कि संचालक के पास शराब रखने और परोसने के लिए आवश्यक लाइसेंस नहीं था। आबकारी विभाग के अनुसार यह कार्रवाई आबकारी अधिनियम और लाइसेंसिंग नियमों के उल्लंघन के चलते की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 68(1)(बी) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें