चंडीगढ़। इस रक्षाबंधन लोग पौधों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का वचन लें। राखी बांधते हुए सेल्फी व पौधों की रक्षा का वचन देते हुए फोटो लें और पर्यावरण विभाग को मेल कर दें। बेस्ट तीन लोगों को विभाग पुरस्कृत करेगा। विभाग ने रक्षा सूत्र बांधने के लिए लोगों को सुखना लेक और बॉटेनिकल गार्डन में आमंत्रित किया है। जहां पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 3 अगस्त को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा।
मुख्य वन संरक्षक देवेंद्र दलाई ने बताया कि जैसे हम रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं। वैसे ही हर व्यक्ति एक पौधे को राखी बांधकर उसकी रक्षा का संकल्प लें। पौधे की जरूरत के अनुसार उसकी देखभाल करें। वन संरक्षक डॉ. अब्दुल कयूम ने बताया कि सुखना लेक व बॉटेनिकल गार्डन में लोग अपने चहेते पौधे या पेड़ को राखी बांध सकते हैं। इसके अलावा हर साल एक पौधा लगाने का भी संकल्प लें। अपनी फोटो को लोग forestchandigarh@gmail.com पर भेज सकते हैं।