चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले पहले मुकाबले से होगी। यह मुकाबला 31 मार्च को पीसीए न्यू मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ओपनिंग मैच के टिकट 20 मार्च 2026 को शाम 6 बजे से डिस्ट्रिक्ट ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
जनरल स्टैंड के टिकट की कीमत 1,500 से शुरू होगी, जबकि हॉस्पिटैलिटी टिकट 7,500 से शुरू होंगे। टिकट ऑफलाइन भी खरीदे जा सकेंगे, जिसके लिए बॉक्स ऑफिस 23 मार्च से न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ और आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम, मोहाली गेट 2 और गेट 2 ए पर मिलेंगे।
सीजन का पहला मुकाबला किंग्स की ओर से न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।