भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की टिकटें आज से मिलने लगी हैं। स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल ऑफर है। मैच पीसीए स्टेडियम में 26-30 नवंबर तक खेला जाना हैं।
पीसीए ने इस टेस्ट मैच के लिए टिकटों की घोषणा कर दी है। टिकटों की ब्रिकी 21 नवंबर (सोमवार) से पीसीए स्टेडियम के गेट नंबर 4 और 14 पर शुरू हो जाएगी। काउंटर सुबह 11 बजे शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे।
देश में चल रही नोटबंदी के कारण लोगों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए पीसीए ने चेयर ब्लॉक और स्टूडेंटस ब्लॉक की टिकट का दाम 100 रुपये तय किया है और एक टिकट पर स्टूडेंट्स पांचों दिन मैच देख सकेंगे। वहीं टिकटें बुक माई शो और क्याजूंगा पर ऑनलाइन पर ही ऑन लाइन ली जा सकती है।