फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेना के जवान के गुम हुए मोबाइल से ठगों ने बैंक खाते से उड़ा दिए 6.50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में तैनात सेना के जवान को अज्ञात ठग ने 6.50 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठग ने जवान के गुम हुए मोबाइल फोन के जरिए उनके बैंक खाते रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब जवान छुट्टी लेकर राजस्थान स्थित गांव में पहुंचा, तब जाकर इसका खुलासा हुआ। इसके बाद जवान प्रमोद कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-31 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि 1 अक्तूबर 2023 को चंडीगढ़ में तैनात होने के दौरान किसी अज्ञात ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। इस दौरान उन्होंने चोरी हुए मोबाइल फोन में पोस्टपेड सिमकार्ड को बंद करवाने के लिए कस्टमर केयर में भी फोन किया था। बताया गया सिम कार्ड पोस्टपेड होने के कारण केवल वहीं से बंद हो सकती है, जहां से इसे खरीदा गया था। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने गांव में डुप्लीकेट सिमकार्ड निकालकर उसे एक्टीवेट किया तो बैंक खाते से 6.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने का पता चला। इसके बाद उन्होंने छुट्टी से वापस चंडीगढ़ आकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें