माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। एनसीईआरटी की ओर से शुरू किया गया कौशल बोध कार्यक्रम बच्चों को किताबों के साथ-साथ काम करके सीखने का मौका दे रहा है। इसके तहत विद्यार्थी अपने आसपास की चीजों को देखकर, सोचकर, योजना बनाकर और नए काम करके सीख रहे हैं। इससे बच्चों में रचनात्मक सोच, समस्याओं को हल करने, बातचीत करने और मिलकर काम करने की क्षमता बढ़ रही है। साथ ही उनमें जिम्मेदारी निभाने और खुद पर भरोसा करने का गुण विकसित हो रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।