फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में नाबालिग से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर ईडब्ल्यूएस फ्लैट निवासी एक आरोपी हरमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया, दो की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-26 थानाक्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ईडब्ल्यूएस फ्लैट निवासी एक आरोपी हरमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पक्ष ने बताया कि युवती उनके घर से कुछ दूरी पर स्थित सोनू से उनके घर पर मिलने के लिए गई थी। लेकिन वहां पर सोनू के साथ पहले से दो दोस्त भी मौजूद थे। सोनू व उसके दोस्तों ने जबरन पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पहले तो पीड़िता ने यह बात परिजनों को नहीं बताई, लेकिन अब सोनू फिर से पीड़िता को उसे सामाजिक तौर पर बदनाम करने की धमकियां दे रहा था। ऐसे में पीड़िता ने परिजनों को यह बताई, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और महिला लीगल ऐड के सामने पीड़िता के बयान दर्ज कर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पीड़िता के अब ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल दनों आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें