फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनर्वा फुटबॉल क्लब के तीन युवा फुटबालर करेंगे देश का नेतृत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मिनर्वा फुटबाल क्लब के तीन युवा सदस्य फुटबाल फॉर फ्रेंडशिप फॉर्म-2020 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोरोना के चलते इस बार यह इवेंट ऑनलाइन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह प्रोग्राम युवा बच्चों के लिए आयोजित किया जाता है। इसे फीफा पूरी तरह से सहयोग करता है। 2013 में युवा फुटबाल खिलाड़ियों के विकास के लिए फुटबाल फॉर फ्रेंडशिप फॉर्म 2020 की शुरुआत की गई थी। इस वर्ष इस ऑनलाइन कार्यक्रम में मिनर्वा फुटबाल क्लब से कार्तिकेय, आर्यवीर सिंह, अनिकेत भारत की ओर से हिस्सा लेंगे। यह तीनों युवा फुटबाल खिलाड़ी मिनर्वा अकादमी फुटबाल क्लब के स्कूल फुटबाल डवेलपमेंट प्रोग्राम से जुड़े हुए हैं।
कार्तिकेय अंडर-12 का फुटबाल खिलाड़ी है और सेंट स्टीफंस स्कूल का छात्र है। मिडफिल्डर के तौर पर सेंट स्टीफंस की टीम में विभिन्न टूर्नामेंट की अगुवाई कर रहा है। वहीं आर्यवीर और अनिकेत सेंट जोंस हाई स्कूल के छात्र हैं। आर्यवीर अंडर-12 और अनिकेत अंडर-14 वर्ग में स्कूल की टीमों से खेलते हैं। मिनर्वा अकादमी फुटबॉज क्लब के मालिक रंजीत बजाज ने बताया कि मिनर्वा के तीनों युवा फुटबाल खिलाड़ियों के फुटबाल फॉर फ्रेंडशिप फॉर्म 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर उन्हें और क्लब के सभी सदस्यों को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें