फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेक में छह फुट गहरे गड्ढे में मिट्टी ढहने से दबे तीन मजदूर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में सीवरेज पाइप लाइन डालते के दौरान छह फुट गहरे गड्ढे में मिट्टी ढहने से तीन मजदूर दब गए। दो मजदूर जैसे-तैसे कर बाहर निकले गए, लेकिन एक दब गया और उसे जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया गया। अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में मजदूर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव को सेक्टर-16 जीएमएसएच मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान अकालू (50) निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पेक में कुरुक्षेत्र हॉस्टल के पीछे नई बिल्डिंग बनी है। इसे बनाने का टेंडर जेपी एंड संस कंपनी के पास है। मौजूदा समय में उक्त फर्म द्वारा इस नई बिल्डिंग की सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम को पुरानी सीवरेज पाइप लाइन में डालने का काम किया जा रहा है। सोमवार शाम को करीब साढ़े चार बजे कुरुक्षेत्र हॉस्टल परिसर में छह फुट गहरे गड्ढे में पाइपलाइन तो जेसीबी की मदद से डाल दी गई थी। पश्चिम बंगाल निवासी तीन मजदूर अकालू, हारू और शिवनाथ गड्ढे में नीचे बैठकर डाले गए पाइपों को आपस में ज्वाइंट करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से खुदाई वाली एक साइड से मिट्टी का ढेर भर भराकर इन तीनों मजूदराें पर गिर पड़ा। मिट्टी ढहने से अंदर काम कर रहे तीनों मजदूर दब गए जिसके चलते मौके पर हड़कंप मच गया और वहां काम कर रहे अन्य लोग दबे हुए मजदूरों को बचाने के लिए दौड़े। मिट्टी में दबे दो मजदूर तो जैसे-तैसे कर बाहर निकल गए लेकिन अकालू दबने के कारण उठ नहीं पाया।
घटनास्थल पर ही मौजूद जेसीबी की मदद से गड्ढे में ढहे मिट्टी के ढेर को हटाया गया और इसके बाद नीचे दबे मजदूर अकालू को पट्टों की मदद से बाहर निकाला गया। उससे आनन-फानन में सबसे पहले पीजीआई ले जाने के बजाय सेक्टर-16 जीएमएसएच में ले जाया गया जहां पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद उसके शव को आगामी कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन


बेटी और जवाई रहते हैं जालंधर में मृतक अकालू पेक में ही बनाई गई झाेपड़ी में अपने भतीजे हारू के साथ रहता था और दोनों एक ही जगह काम कर रहे थे। पिछले कुछ महीनों से यह दोनों जेपी एंड संस कंपनी में काम कर रहे थे। मृतक की बेटी की शादी जालंधर में हुई है और अन्य परिजनों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतक की बेटी व जवाई जालंधर में रहते है और उनके आने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें