चंडीगढ़। शहर की क्राइम ब्रांच को अब तीन अलग-अलग विंग में बांट दिया गया है। पुलिस विभाग ने क्राइम ब्रांच में तैनात तीन इंस्पेक्टर को अलग-अलग विंग का इंचार्ज नियुक्त किया है। इनमें सब क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को एंटी नारकोटिस, जघन्य अपराध बनाया गया है। अब रंजीत सिंह शहर में होने वाले नशा सप्लाई, जघन्य अपराध समेत अन्य अपराधों पर लगाम लगाने का जिम्मा सौंपा है। जबकि इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों को स्नैचिंग सेल विंग का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। शहर में होने वाले स्नेचिंग को रोकने को लेकर हरिंदर सिंह को जिम्मा सौंपा गया है। वहीं इंस्पेक्टर शेर सिंह को एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड एंड लीगल मैटर्स विंग का इंचार्ज बनाया गया है।