फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींदः ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठे थे आठ लोग, कार ने रौंदा, तीन की मौत

Sun, 29 Dec 2019 07:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भिवानी रोड पर ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रहे आठ लोगों में से छह को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया, जिसमें से तीन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। मरने वालों में अजमेर बस्ती निवासी पिता-पुत्र राजू (55) व पुत्र मोनू (24) और घर का इकलौता बेटा मोहित (17) शामिल हैं। 

विज्ञापन


राजू, मोनू व मोहित के अलावा पांच अन्य लोग वेटर का काम करने के लिए भकलाना जिला हिसार जा रहे थे। सुबह आठ बजे घर से निकलने के बाद वह गांव भकलाना जाने के लिए कर्मगढ़ मोड़ पर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान जींद की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर भिवानी रोड के किनारे अलाव ताप रहे लोगों को रौंद दिया। 

कार की चपेट में आने से राजू, राजू का बेटा मोनू, मोहित, सोनू, सतीश व अमरूदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा संदीप व बादशाह को भी मामूली चोटें आईं। राहगीरों की सहायता से घायलों को नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने राजू, राजू के बेटे मोनू व मोहित को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इसके अलावा घायल सोनू (23), सतीश (25) और अमरूदीन (35) की हालात को गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने गाड़ी चालक जिला संगरूर, पंजाब निवासी हरदीप के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें