फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : नए एसपी को रिसीव करने जा रही पानीपत पुलिस की गाड़ी कार से टकराई, तीन की मौत 

Sat, 19 Dec 2020 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, असंध/करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन

हरियाणा में कैथल मार्ग पर दो कारों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसा कैथल मार्ग पर शुक्रवार रात मर्दानखेड़ी गांव के पास हुआ। घायलों को पानीपत रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


कैथल के एसपी शशांक सावन का कल पानीपत तबादला हुआ था। शुक्रवार को पानीपत एसपी ऑफिस की गाड़ी उन्हें रिसीव करने जा रही थी। रात करीब नौ बजे कैथल मार्ग पर ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली से कार की टक्कर हो गई।


टक्कर के कारण असंतुलित होकर एसपी ऑफिस की कार दूसरी कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया और पानीपत पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पानीपत एसपी ऑफिस की गाड़ी के चालक वेद प्रकाश ने बताया कि वे कैथल से पानीपत ट्रांसफर हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सावन को रिसीव करने कैथल जा रहे थे। उसी दौरान गांव मर्दानहेड़ी के पास हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार दूसरी कार में सवार प्रयाग (20) निवासी सफीदों, स्वीनदास (32) निवासी जिला कैथल और कार्तिक (26) निवासी जींद की मौके की मौत हो गई। वहीं पानीपत पुलिस के सुमित और वेदप्रकाश घायल हो गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें