फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में दर्दनाक हादसा: नकोदर जा रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, तालाब में डूबने से बच्ची समेत तीन की मौत

Thu, 01 Jul 2021 08:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसा धर्मकोट में जलालाबाद चौक के निकट हुआ। गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर पीड़ितों की कार 25 फुट गहरे तालाब में जा गिरी। डूबने से पांच वर्षीय लड़की और दो महिलाओं की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मोगा में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना धर्मकोट के अंतर्गत गुरुवार सुबह गलत साइड से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी के कारण दो कारों में टक्कर हो गई, जिसमें एक कार सवार दो बहनों और उनकी एक पांच वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इसमें करीब चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के कुछ समय बाद घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उन्हें मोगा से फरीदकोट रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


एएसआई थाना धर्मकोट रछपाल सिंह ने बताया कि मुक्तसर निवासी घायल अजय कुमार ने शिकायत दी है कि बुधवार की शाम को वह अपनी पत्नी अनीता उर्फ पिंकी और पांच वर्षीय बेटी पीहू के साथ जीरा अपने ससुराल आया हुआ था। गुरुवार सुबह पांच बजे के करीब वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ अपने साला-साली और सास को साथ लेकर कार पर ही नकोदर माथा टेकने के लिए जीरा से निकला था। 

जैसे ही उनकी कार कस्बा धर्मकोट के पास जलालाबाद चौक के निकट पहुंची तो सामने से गलत दिशा से तेज रफ्तार आ रही एक कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इस कारण उनकी कार सड़क किनारे करीब 25 फुट गहरे तालाब में जा गिरी। हादसे में कार चालक अजय कुमार की पांच वर्षीय बेटी पीहू, पत्नी अनीता और साली अंजलि की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद दूसरी कार में सवार आरोपी कार चालक मौके से अपनी कार समेत फरार हो गया। घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल उक्त मामले में पीड़ित अजय कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें