अमृतसर के कस्बा तरसिक्का के अंतर्गत आते गांव डेयरीवाल में एक घर की छत गिर जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। मृतकों में जसवंत सिंह उर्फ जस्सा (55) उनकी पत्नी हरजीत कौर (50) और उनकी पोती रमनदीप कौर (3) शामिल हैं। घटना मंगलवार रात की है। आधी रात के बाद घर की छत गिरने से जोर की आवाज आई।
आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए तो देखा कि जस्सा के घर की छत गिर गई है। लोगों ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। जब तक मलबा हटता तब तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घर की छत के लोहे के गार्डर व लकड़ी के बाले के साथ मलबा इन तीनों पर गिरा जिससे इनकी मौत हो गई। सुबह थाना तरसिक्का पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर भेज दिया गया है।