इस मामले की पुष्टि जिला एपिडिमोलोजिस्ट डा. सुनीता शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि महिला की स्वाइन फ्लू से मौत का पता चलने पर सेहत विभाग की टीम ने ढांगू एरिया में सर्वे करवाया तो पता चला कि महिला मुकेरियां में अपनी बेटी के पास गई थी।
वहीं नंगल के निकटवर्ती गांव कंचेहड़ा निवासी पंजाब पुलिस के जवान की भी मौत स्वाइन फ्लू से हो गई। शव का अंतिम संस्कार सोमवार को पुलिस सम्मान के साथ किया गया। जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय देवराज पुत्र करतार चंद फतेहगढ़ साहिब में तैनात था और उसे एक जनवरी को बुखार की शिकायत होने पर नंगल के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था, लेकिन इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भी उपचार के लिए ले जाया गया, जहां स्वास्थ्य में कोई लाभ होता न देख देवराज को फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू के लक्षण भी सामान्य इन्फ्लूएंजा के लक्षणों की तरह ही होते हैं।
1. बुखार
2. तेज ठंड लगना
3. गला खराब हो जाना
4. मांसपेशियों में दर्द होना
5. तेज सिरदर्द होना
6. खांसी आना
7. कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण इस बीमारी के दौरान उभरते हैं।
ऐसे करें अपना बचाव
1. खांसी, जुकाम, बुखार के रोगी से दूर रहें।
2. आंख, नाक, मुंह को छूने के बाद किसी अन्य वस्तु को न छुएं और हाथों को साबुन/ एंटीसेप्टिक द्रव से धोकर साफ करें।
3. खांसते, छींकते समय मुंह और नाक पर कपड़ा रखें।
4. सहज एवं तनावमुक्त रहिए। तनाव से रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता कम हो जाती है जिससे संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है।
5. खूब उबला हुआ पानी पीएं और पोषक भोजन तथा फलों का उपयोग करें।
7. सर्दी-जुकाम, बुखार होने पर भीड़भाड़ से बचें और घर पर ही रहकर आराम करते हुए उचित (लगभग 7-9 घंटे) नींद लें।