पेक के तीन विद्यार्थियों की ओर से बनाए ड्रोन का डिजाइन।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) के तीन विद्यार्थियों ने बेहतरीन ड्रोन बनाकर देश में पहला स्थान पाया। यह प्रतियोगिता डेसॉल्ट कंपनी की ओर से आयोजित की गई थी। यह कंपनी एयरक्रॉफ्ट व मिसाइलें बनाती है।
पेक के मैकेनिकल इंजीनियर के छात्र सुक्रीत शर्मा, कवि अजय भाटिया व प्रशांत सिंह ने ऑनलाइन आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। देशभर से इसके लिए 21 टीमों ने हिस्सा लिया। उसके बाद यह टीम टॉप पांच में शामिल हुई। इसके बाद कंपनी की ओर से एक आंतरिक कमेटी बनाई, जिसमें देशभर के कई विशेषज्ञों को शामिल किया गया। पेक के इन विद्यार्थियों ने बेहतरीन ड्रोन तैयार किया और पहला पुरस्कार प्राप्त किया। इन्हें नकद राशि व सुविधाएं मिलेंगी। विद्यार्थियों ने यह जानकारी पेक निदेशक प्रो. धीरज सांघी को दी। प्रो. सांघी ने संपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों से मांगी है। साथ ही इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। कहा है कि यह बड़ी उपलब्धि है।