फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी के शिक्षक ने पंजाबी में लिख डालीं 183 कविताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट हाई स्कूल-1 आरसी धनास में शिक्षक शमशील सिंह सोढ़ी की किताब का विमोचन हुआ। इस अवसर पर सरदार शिविंदर सिंह महल और भारत भूषण वर्मा अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

शमशील सिंह गवर्नमेंट हाई स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं। शमशील सिंह ने कविताओं के रूप में अब तक के अपने जीवन के पाठ लिखे और गुरु नानक के प्रकाश उत्सव के अवसर पर कविताओं का संग्रह ‘मन दीयां लिखतां’ जारी किया। इस संग्रह में 183 पंजाबी कविताएं हैं। उन्होंने इन्हें 22 मार्च को शुरू किया था। अपनी कविताओं के माध्यम से उन्होंने लुप्त होते जीवन दर्शन, पर्यावरण, संस्कृति और संस्कारों को बचाने की आवश्यकता का संदेश दिया है। यह किताब लिखकर आपदा को एक अवसर में बदल दिया है। लॉकडाउन समय का अच्छा उपयोग करते हुए, उन्होंने इन कविताओं के माध्यम से एक महत्वपूर्ण संदेश देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें