फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में फिर दिखे तीन पाकिस्तानी ड्रोन, भारत-पाक बार्डर पर इनोवा कार छोड़कर भागे संदिग्ध

Tue, 22 Oct 2019 07:32 PM IST
खुशबू गोयल अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पाकिस्तान हुसैनीवाला बार्डर से सटे सीमावर्ती गांवों के ऊपर ड्रोन उड़ाने से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे पाकिस्तान की तरफ से आए तीन ड्रोन हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांवों के ऊपर मंडराने लगे। बीएसएफ ने पाक ड्रोन पर फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान लौट गए। वहीं बीएसएफ की फायरिंग से सीमावर्ती गांवों के लोगों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान पिछले सात अक्तूबर से हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांव हजारा सिंह वाला, टिंडी वाला, बस्ती राम लाल व गट्टी राजोके के ऊपर ड्रोन उड़ा रहा है। वहीं भारतीय क्षेत्र में पाक ड्रोनों के मंडराने को लेकर मंगलवार को बीएसएफ अधिकारियों और पाक रेंजरों के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। हालांकि बैठक में क्या बात हुई, इसके बारे में बीएसएफ का कोई भी अधिकारी बताने को तैयार नहीं है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे पाकिस्तान की तरफ से तीन ड्रोन हुसैनीवाला बार्डर (भारत) से सटे गांवों के ऊपर मंडराने लगे। जैसे ही बीएसएफ जवानों ने पाक ड्रोनों को भारतीय क्षेत्र के ऊपर मंडराते देखा तो फायरिंग शुरू कर दी। ड्रोन काफी ऊंचाई पर मंडरा रहे थे, जिस कारण निशाना नहीं लगा और पाक ड्रोन दोबारा पाकिस्तान लौट गए। वहीं फायरिंग की आवाज से सीमांत गांवों के ग्रामीण डर गए और घरों की छतों पर चढ़ गए।

इन्हीं ड्रोनों को लेकर बीएसएफ, पुलिस, काउंटर इंटेलीजेंस और खुफिया एजेंसियां सीमांत गांवों के खेतों में और घरों में सर्च अभियान कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है। पुलिस गांव में रहने वाले शरारती तत्वों से भी पूछताछ कर चुकी है कि पाकिस्तान से उनके पास असलहा या फिर हेरोइन की खेप तो नहीं पहुंची है। पिछले सात अक्तूबर से पाक ड्रोन भारतीय क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे हैं, इनके द्वारा फेंकी गई कोई वस्तु सुरक्षा एजेंसियों को नहीं मिली है।
विज्ञापन

भारत-पाक बार्डर पर इनोवा कार छोड़कर भागे संदिग्ध

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर से सटे सीमांत गांव हजारा सिंह वाला में मंगलवार को कुछेक संदिग्ध व्यक्ति इनोवा कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की सीमांत गांवों में तलाश करने में जुटी है। इस गांव में सात, आठ, दस और 22 अक्तूबर को पाक ड्रोन मंडराते हुए भी देखे गए थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार की रात तीन पाक ड्रोन हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांव हजारा सिंह वाला व टिंडी वाला के ऊपर उड़ते देखे गए थे, जिस कारण मंगलवार को उनका गांवों में सर्च अभियान चल रहा था। एक इनोवा कार ने गांव हजारा सिंह वाला में प्रवेश किया और पुलिस को देखते ही कार में बैठे संदिग्ध व्यक्ति वाहन वहीं पर छोड़कर भाग गए।

संदिग्ध व्यक्तियों की पुलिस ने सीमांत गांवों में तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति या तो हेरोइन खेप लेने आए थे या फिर देने पहुंचे थे, जो पुलिस को देखकर भाग गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें