फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शराब न पिलाने पर तीन नाबालिगों पर चाकू से हमला, एक को छह टांके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। गांव दड़वा में शराब न पिलाने की रंजिश के चलते रविवार रात दो युवकों ने तीन नाबालिगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। घायल सुमित (16) के कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों पर छह टांके लगे जबकि मोनू और किशन को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने हमले के आरोप में नन्नू और भोकू नामक दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी सुमित से शराब पिलाने और पैसे देने की मांग करते थे। सुमित द्वारा बार-बार इनकार किए जाने पर उन्होंने उससे रंजिश पाल ली थी। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे सुमित, मोनू और किशन खाना खाने के बाद टहल रहे थे तभी आरोपी वहां पहुंचे और बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें