फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में तीन लेक्चरार को सौंपा प्रिंसिपल पद का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग खाली पड़े पदों को भरने की बजाय शिक्षकों और प्राचार्यों पर अतिरिक्त कार्यभार सौंप रहा है। शिक्षा सचिव एसएस गिल ने वीरवार को कई लेक्चरार और प्राचार्यों को अतिरिक्त कार्यभार के लिए निर्देश दिए गए। शिक्षा सचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार जीएमएसएसएस-16 की रसायन विज्ञान की लेक्चरार अब जीएमएसएसएस-39 के प्राचार्य का कार्य भी देखेंगी। इनके अलावा जीएमएसएसएस-20डी की संस्कृत लेक्चरार को जीएसएसएस- खुडा लाहोरा और जीएमएसएसएस -44 हिंदी की लेक्चरार को जीएसएसएस- रायपुर खुर्द के प्राचार्य की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इनके अलावा डीईओ और डायरेक्टर ऑफिस में खाली पड़े पदों पर भी प्राचार्य को कार्य देखने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। इसमें जीएमएसएसएस-35 की प्राचार्य डिप्टी डीईओ-2 का कार्य, जीएमएसएसएस-32 की प्राचार्य रंजना खोसला असिस्टेंट डायरेक्टर एडल्ट एजुकेशन, जीजीएमएसएसएस-8 की प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव असिस्टेंट डायरेक्टर वोकेशनल एजुकेशन और जीएमएसएसएस-23 के प्राचार्य राजीव कुमार जीएमएसएसएस-32 के प्राचार्य का भी अतिरिक्त कार्य देखेंगे। वहीं, दो प्राचार्यों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें जीएमएसएसएस-22 के प्राचार्य दविंदर सिंह को जीएमएसएसएस-35 में और जीएमएसएसएस 39 की प्राचार्य मिनाक्षी को जीएमएसएसएस-40 में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें