फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 226 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 226 नए संक्रमित मिले हैं। बीते साल सितंबर महीने में प्रतिदिन दो से 3 मौतों की पुष्टि हुई थी। मृतकों में तीनों महिलाएं हैं। इनमें दो महिलाएं मधुमेह व उच्च रक्तचाप से ग्रसित थीं। मनीमाजरा से 12, सेक्टर-38 वेस्ट से 7, सेक्टर-49 से 9, सेक्टर-47 से 9, सेक्टर-40 व 24 से 9, सेक्टर-16 से 12 और सेक्टर-23 में 9 केस मिले हैं।
विज्ञापन

वीरवार को कोरोना के 2018 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 231 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 2286 पर पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 368 हो चुकी है। वहीं, एकांतवास में रखे गए 115 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई।
इनकी हुई मौत
सेक्टर-45 निवासी 62 साल की वृद्धा ने मोहाली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। सेक्टर-19 निवासी 78 साल की वृद्धा की पीजीआई में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ मधुमेह व उच्च रक्तचाप की मरीज थी। सेक्टर-39 निवासी 72 साल की वृद्धा की मोहाली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ मधुमेह व उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें