फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में दाे नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपी सहित दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। जांच टीम ने इनके कब्जे से चोरी किए गए दो मोटरसाइकिल और तीन एक्टिवा भी बरामद की हैं। इन आरोपियों को जांच टीम ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

दरअसल क्राइम ब्रांच की टीम ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार की देखरेख में नितिन और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। जांच के दौरान सामने आया कि पहले मामले में अजय कुमार निवासी पीजीआई कैंपस सेक्टर-12 की 25 जून को घर के सामने से किसी अज्ञात चोर ने उसका मोटरसाइकिल चोरी कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने सेक्टर-11 थाना में मामला दर्ज किया था। जांच टीम को सूचना मिली थी कि पीजीआई कैंपस से चोरी की गई बाइक को बेचने के लिए बुड़ैल क्षेत्र में घूम रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने नितिन नाम के आरोपी को सेक्टर-45सी से हिरासत में लिया और उसके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर 1 मोटर साइकिल और दो एक्टिवा भी बरामद हुई, जोकि थाना-34, नयागांव और मोहाली से चोरी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें