मनीमाजरा। माॅडर्न कांप्लेक्स के एक दुकान से चोरी हुए एक लाख रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो किशोरों को पकड़कर चोरी की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। मनीमाजरा पुलिस ने दोनों के पास से चोरी किए हुए पैसे 1.13 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। इस मामले में 21 जलाई को पुलिस माॅडर्न कांप्लेक्स की रहने वाले शिखा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कांप्लेक्स की मेन मार्केट में दुकान नंबर 62/1, उनके ससुर राम चंदर की दुकान पर किसी ने 20 जुलाई की रात को दुकान के लॉकर से एक लाख 20 हजार रुपये चोरी कर लिए गए, जो कपड़ा व्यापारी के भुगतान के लिए रखे गये थे जबकि अन्य सामान ढंग से रखा हुआ था और कोई भी ताला टूटा हुआ नहीं था।
पुलिस ने इस मामले में धारा 305 बीएनएस के तहत केस दर्ज करने के बाद मनीमाजरा थाना प्रभारी राम दयाल के नेतृत्व में एक टीम बनाई। जांच करते हुए घटनास्थल के साथ-साथ शहर के अन्य हिस्सों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले और उसे कुछ सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम के प्रयासों के बाद, 22 जुलाई को दो 16-16 साल किशोरों को पकड़ा लिया और उनके कब्जे से पैसे भी बरामद कर लिए।
रात को दुकान बंद करने के दौरान दुकान में घूस दोनों किशोर
20 जुलाई की रात को जब शिखा के ससुर राम चंदर साढ़े 9 बजे दुकान बंद करने लगे तो दोनों किशोर चकमा देकर शटर बंद होने से पहले की दुकान में घुस गए। पुलिस के अनुसार 73 साल के बुजुर्ग राम चंदर को आंखों से भी कुछ कम दिखाई देता है। दो किशोर शटर बंद करने के दौरान दुकान में घुसे और अंदर आराम से लॉकर से पैसे चोरी के दुकान के अंदर से सीढि़यों से होते हुए छत पर पहुंचे। छत पर पहुंचने के बाद वह दुकान के पास पेड़ से नीचे उतर गए। दो किशोरों को हालांकि वारदात के दो दिन बाद ही पड़क लिया है, लेकिन फिर भी चोरी की गई रकम से 7000 रुपये खर्च कर लिए थे।