शहर के सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए 3 जुलाई को मेरिट लिस्ट आएगी। सरकारी कॉलेजों में पहली बार बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग होगी।
बीएससी नॉन मेडिकल की 410 और मेडिकल की 320 सीटों केलिए कड़ा कंपीटीशन होगा।
एमएससी जूलॉजी के लिए इंटरव्यू नौ को
पंजाब यूनिवर्सिटी के एमएससी (आनर्स स्कूल) जूलॉजी पार्ट-1 में एडमिशन के लिए 9 जुलाई को सुबह 11 बजे इंटरव्यू होगा।
सीईटी-पीजी पास करने वाले और एडमिशन फॉर्म जमा करवा चुके छात्रों को इंटरव्यू के समय अपने सभी असली शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
पीयू एलईईटी वेबसाइट री-ओपन
पंजाब विश्वविद्यालय ने पीयू एलईईटी एंट्रेंस टेस्ट-2015 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए http://puleet.puchd.ac.in वेबसाइट को तीन जुलाई तक री-ओपन कर दिया है।
अब इस वेबसाइट के माध्यम से वही छात्र आवेदन कर सकेंगे, जिनके ऑनलाइन आवेदन करने में त्रुटियां हैं। साथ ही वे अपने रोल नंबर भी डाउनलोड कर सकेंगे।