फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: तीन IAS व पांच HCS का तबादला, वीरेंद्र दहिया को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी

Thu, 16 Feb 2023 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुनील सांगवान को सरकार ने जेल से हटा कर परिवहन विभाग में लगाया है। इससे पहले भी सरकार पुलिस काडर के कई अधिकारियों को परिवहन विभाग में लगा चुकी है लेकिन जेल काडर से सांगवान पहले अधिकारी हैं। सुनील पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के सुपुत्र हैं और सुनारिया जेल में डेरा मुखी राम रहीम को रखने में बेदाग अधिकारी की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन आईएएस और पांच एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किया है। हरियाणा आबकारी एवं कराधान आयुक्त, विभाग के सचिव एवं औषधि प्रशासन हरियाणा अशोक कुमार मीणा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक और सचिव का कार्यभार सौंपा है। 

विज्ञापन


निदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा और परिवहन विभाग के विशेष सचिव विरेंद्र कुमार दहिया को निदेशक, मौलिक शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। नगर निगम, फरीदाबाद के अतिरिक्त आयुक्त और स्मार्ट सिटी, फरीदाबाद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक मीणा को करनाल का जिला नगर आयुक्त तथा नगर निगम, करनाल का आयुक्त लगाया गया है।

स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा के सचिव डॉ. इंदरजीत को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। होडल के एसडीएम चिनार को फिरोजपुर झिरका का एसडीएम लगाया है।
विज्ञापन


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हिसार के संपदा अधिकारी और भूमि अधिग्रहण अधिकारी राजेश कौथ को सिटी मजिस्ट्रेट हिसार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हिसार का संपदा अधिकारी और भूमि अधिग्रहण अधिकारी लगाया गया है। हिसार की सिटी मजिस्ट्रेट विजया मलिक को रोहतक मंडल, रोहतक आयुक्त के कार्यालय में ओएसडी लगाया गया है। फिरोजपुर झिरका के एसडीएम रणबीर सिंह को होडल का एसडीएम लगाया गया है। रोहतक जिला जेल के अधीक्षक सुनील सांगवान को जिला परिवहन अधिकारी सचिव, आरटीए, झज्जर लगाया गया है।

जेल का अनुभव अब परिवहन में लगाएंगे सांगवान
सुनील सांगवान को सरकार ने जेल से हटा कर परिवहन विभाग में लगाया है। इससे पहले भी सरकार पुलिस काडर के कई अधिकारियों को परिवहन विभाग में लगा चुकी है लेकिन जेल काडर से सांगवान पहले अधिकारी हैं। सुनील पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के सुपुत्र हैं और सुनारिया जेल में डेरा मुखी राम रहीम को रखने में बेदाग अधिकारी की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें