चंडीगढ़। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पहले मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने जिला अपराध शाखा के एसआई कुलदीप सिंह की शिकायत पर मोहाली के गांव पल्लनपुर निवासी गुरबंत सिंह उर्फ बंटी (26) और गांव शेखपुरा के अमनदीप सिंह उर्फ अमन (30) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। इन दोनों को बीते वीरवार को पुलिस ने खुड्डा लाहौरा पुल के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 22.68 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। वहीं एक अन्य मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एएसआई अनिल कुमार की शिकायत पर हल्लोमाजरा के विनोद (30) को 8 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। आरोपी को रामदरबार फेज 2 में डीआरडीओ मोड़ के पास से काबू किया गया।