फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिमला के मल्याणा गांव से भागीं तीन बच्चियां चंडीगढ़ में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिमला के मल्याणा गांव से परिजनों को बताए बिना घर से भागीं तीन बच्चियों को चंडीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लिया है। तीनों बच्चियों को चंडीगढ़ पुलिस की एएसआई वीणा ने सेक्टर-19सी के बाजार से रेस्क्यू किया और शिमला पुलिस को सूचित किया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के समाजसेवी संजय शर्मा उर्फ बड़का भाऊ ने इस मामले में शिमला और चंडीगढ़ पुलिस से समन्वय करते हुए परिजनों को चंडीगढ़ तक पहुंचाया और बच्चियों को साथ लेकर गए। जानकारी के मुताबिक शिमला के मल्याणा में रह रहे मूलत: कांगड़ा जिले के कृपाल सिंह की 14 और 12 साल की दो बच्चियां और मूलत: उत्तराखंड निवासी अर्जुन सिंह की 11 वर्षीय बेटी वीरवार को बिना बताए घर से निकल किसी तरह चंडीगढ़ तक पहुंच गईं। परिजनों ने बेटियों को सब जगह ढूंढा, लेकिन जब कहीं उनका पता नहीं चला तो ढली स्थित पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इधर, चंडीगढ़ पुलिस की एएसआई वीणा ने बताया कि एसएचओ जुलदान सिंह के निर्देश पर उन्होंने सेक्टर-19सी की मार्केट में इन बच्चियों को देखा जो सहमी हुई थीं। बच्चियों की काउंसिलिंग करने के बाद उन्हें थाने लाया गया, जहां उनसे एक आईकार्ड बरामद हुआ। इसके आधार पर चंडीगढ़ पुलिस ने संबंधित पुलिस थाने में संपर्क किया। बच्चियों ने बताया कि वह कार से लिफ्ट लेकर सोलन पहुंची और वहां से बस से चंडीगढ़ आईं।
विज्ञापन

शिमला से परिजनों के साथ आए समाजसेवी संजय शर्मा ने बताया कि वह पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहते हैं। बच्चियों के गायब होने का पता चलते ही उन्होंने पुलिस थाने में संपर्क साधा, जिसके बाद परिजनों को चंडीगढ़ लेकर आए। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने रेस्क्यू की गई बच्चियों को ढली पुलिस थाने से परिजनों के साथ आए एसआई रविंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल राजवंती के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें